फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Voting will be held in GLH school on 7th, campaigning will stop on 6th

जीएलएच स्कूल में होगा 7 को होगा का मतदान, 6 को बंद होगा प्रचार

Wed, 27 Jul 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Voting will be held in GLH school on 7th, campaigning will stop on 6th
रेवाड़ी। शहर की तीन शिक्षण संस्थाओं हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिंदू पब्लिक स्कूल और गणेशी लाल हिंदू पब्लिक स्कूल का प्रबंध चलाने के लिए हिंदू हाईस्कूल सोसायटी की चुनाव प्रक्रिया चल रही है। के तहत दोपहर तीन बजे नामांकन वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। अब 35 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। प्रधान पद के लिए मुख्य मुकाबला रामकिशन गुप्ता भालखी वाले और दीपक मंगला के बीच होगा, जिनको क्रमश: कार और घड़ी चुनाव चिह्न मिले हैं। इस चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

देर शाम इस चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारी युगल किशोर रुस्तगी ने बताया कि 7 अगस्त को शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित गणेशीलाल हिंदू पब्लिक स्कूल में उक्त सोसायटी के 978 सदस्य मतदान करेंगे। बुधवार को कार्यकारिणी सदस्य के लिए आए 27 नामांकन में से अतुल गुप्ता ने अपना नाम चुनाव से वापस ले लिया। उधर चुनाव मैदान में पूर्व प्रधान रामकिशन गुप्ता भालखीवाले और दीपक मंगला प्रधान पद के लिए, संदीप जैन और मुकेश महाजन उप प्रधान पद के लिए, अक्षय गुप्ता सचिव पद के लिए, पवन कुमार गुप्ता और नरेश गुप्ता सह सचिव पद के लिए, राजकुमार कालड़ा और कृष्ण कुमार कोषाध्यक्ष एवं प्रबंधक पद के लिए मुकाबले में हैं जबकि सोसायटी का कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने के लिए 15 पदों पर महेंद्र गोयल, मुरारी लाल, कपिल यादव, देवेंद्र गुप्ता, राकेश लोहिया, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, त्रिलोक चंद, महेश अग्रवाल, ईश्वर कुमार गर्ग, तरुण गर्ग, निखिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुरेंद्र खुराना, जगमोहन अग्रवाल, अमित तनेजा, सुनील कुमार खंडेलवाल, चंद्रशेखर, मोहन लाल गुप्ता, अनिल कुमार, जितेंद्र छाबड़ा, अनिल कुमार, रोबिन गोयल, नरेश मित्तल, रमन अग्रवाल और रतन लाल मैदान में हैं। सोसायटी के पांच प्रमुख पदाधिकारियों के लिए कुल नौ उम्मीदवार कार्यकारिणी के 15 सदस्य पदों के लिए 26 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed