फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Voters increased by 56936 in five years, yet there was not much voting

Rewari News: पांच साल में बढ़े 56936 वोटर, फिर भी नहीं हुआ अधिक मतदान

Mon, 07 Oct 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 07 Oct 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Voters increased by 56936 in five years, yet there was not much voting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। बीते पांच वर्ष में 56936 मतदाता बढ़े लेकिन अपेक्षा के अनुरूप मतदान नहीं हुआ। 2019 के विधानसभा चुनाव में 61.22 मतदान हुआ था। इस बार 2024 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ 5 फीसदी अधिक 66.32 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि मत प्रतिशत मतप्रतिशत बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया गया था।
इस बार के विधानसभा चुनाव में बावल और रेवाड़ी में बराबर 65.60-65.60 प्रतिशत वोट पड़े हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव की तुलना में बावल में 4 प्रतिशत और रेवाड़ी में तीन प्रतिशत अधिक वोटिंग हुई है। कोसली में पिछले चुनाव में जहां 59 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, वहां इस बार 8 प्रतिशत अधिक वोट दर्ज की गई है। हालांकि, 2014 का रिकॉर्ड 10 साल बाद भी नहीं टूट पाया है। 2014 के विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत मतदान तीनों विधानसभा को मिलाकर हुआ था। इस बार किसी भी विधानसभा में 70 प्रतिशत वोटिंग दर्ज ही नहीं की गई है।
विज्ञापन

इस बार वोटिंग कम होने की वजह से प्रशासन भी काफी हैरान है। प्रशासन ने मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने को लेकर लाख प्रयास किए, मगर फिर भी वोट प्रतिशत ज्यादा नहीं बढ़ा है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रोजाना प्रचार टीम गांव-गांव जा रही थी। साथ ही स्वीप गतिविधियों के माध्यम से कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे। उसके बावजूद मतदान प्रतिशत में ज्यादा उछाल नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी विस में अधिक वोटर, फिर वोटिंग कम

रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता हैं। रेवाड़ी विधानसभा में 2 लाख 53 हजार 892 मतदाता हैं। फिर भी यहां अधिक मतदान नहीं हुआ है। 2014 में 75 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 10 साल की तुलना में 10 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। वोटरों की संख्या बढ़ने के बावजूद स्थिति खराब है।

विधानसभा चुनाव 2014 में मत प्रतिशत

विधानसभा वोट प्रतिशत
बावल 74.6
कोसली 77.0
रेवाड़ी 75.5
कुल प्रतिशत 75.5
-----------------

विधानसभा चुनाव 2019 में मत प्रतिशत

विधानसभा मतदाता वोट प्रतिशत
बावल 207913 61.51
कोसली 234171 59.50
रेवाड़ी 233893 62.67
कुल प्रतिशत 675977 61.22
--

विधानसभा चुनाव 2024 में मत प्रतिशत

विधानसभा मतदाता वोट प्रतिशत में
बावल 229170 65.60
कोसली 249851 67.70
रेवाड़ी 253892 65.60
कुल वोटर 732913 66.32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed