{"_id":"66d0c7326df2fdb007054544","slug":"voters-are-being-made-aware-rewari-news-c-198-1-rew1001-208691-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक
Fri, 30 Aug 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 3रेवाड़ी। स्वीप अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक करते कलाकार। स्रोत: डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रचार टीम पारंपरिक लोक शैली में लोगों को जागरूक कर रही है। स्वीप अभियान के तहत आमजन को वोट बनवाने के साथ ही वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक किया जा रहा है।
विभाग के पार्टी कलाकार गीत व भजन गाते हुए लोगों को मतदान करने का संदेश दे रहे हैं। वीरवार को कलाकारों ने बालावास जाट, मोहम्मदपुर, भडंगी, धारण, टांकड़ी, सांझरपुर, मोहनपुर, चांदूवास गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को वोट का महत्व समझाते हुए वोट बनवाने और शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से भजन पार्टी 30 अगस्त को हरचंदपुर, कालड़ावास, औढ़ी, आनंदपुर, रसियावास, खेड़ी डालूसिंह, केशापुर व साबन और 31 अगस्त को बावल, बिठवाना, गज्जीवास, करनावास, कमालपुर, धामलाका, छुरियावास व जलियावास में पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।