फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vinod Kumar cremated with military honors

विनोद कुमार का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 12 Jun 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Vinod Kumar cremated with military honors
कोसली। राजस्थान के जैसलमेर में ड्यूटी पर तैनात सैनिक विनोद कुमार का दो दिन पूर्व दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। शनिवार को उनके पैतृक गांव बास रतनथल में सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से तहसीलदार जितेंद्र कुमार, एसएचओ शिवचरण और जेजेपी नेता रामफल कोसलिया सहित इलाके के अन्य व्यक्तियों ने दिवंगत विनोद कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने शस्त्र झुकाकर उन्हें सलामी दी।
विज्ञापन

दिवंगत सैनिक विनोद कुमार के पार्थिव शरीर को लेकर सेना का वाहन शनिवार को जैसे ही बांस गांव पहुंचा, हर कोई अपने जांबाज सपूत को देखने के लिए आतुर हो उठा। बता दें कि गांव बास निवासी विनोद कुमार सुपुत्र बलवीर सिंह जैसलमेर में राज राइफल की 123 यूनिट में तैनात थे। 10 जून की सुबह ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेना का वाहन विनोद कुमार के पैतृक गांव बांस पहुंचा तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा, विनोद तेरा नाम रहेगा, भारत माता की जय जैसे गगनभेदी नारों के बीच दिवंगत विनोद कुमार का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने कहा कि शहीद देश की अमूल्य धरोहर हैं। हरियाणा विशेषकर दक्षिणी हरियाणा सैनिकों की खान है और सेनाओं में हर दसवां जवान हरियाणा से है। तहसीलदार ने विनोद के परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। विनोद की अंतिम संस्कार यात्रा में गांव बांस के सरपंच रामपाल, रतन्थल के सरपंच जयभगवान, न्योला के सरपंच ईश्वर सिंह, समाजसेवी दल सिंह, मामराज, जीवन हितैषी व ओमप्रकाश डाबला सहित कोसली क्षेत्र के कई संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed