{"_id":"6894efed3929ea0cf50b2792","slug":"villagers-were-made-aware-about-drug-abuse-rewari-news-c-198-1-rew1001-223819-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नशे के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नशे के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक
Thu, 07 Aug 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 15ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करते पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
- फोटो : परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव जलियावास, जलालपुरव रुध में घर-घर जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक की और उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक किया।
निरीक्षक रामपाल ने कहा कि पुलिस और आमजन तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई के विरुद्ध सामाजिक आंदोलन चलाने की आवश्यकता है।
समाज का प्रत्येक नागरिक नशा मुक्त समाज बनाने में अग्रणी भूमिका अदा करे। नशा एक अभिशाप है इसका मिलकर बहिष्कार करें। अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करें।
पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने गांव के नौजवानों और बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों पर ध्यान दें। नशे के विरुद्ध इस युद्ध में पुलिस का सहयोग करे। गांव में किसी भी परिवार में कोई भी व्यक्ति नशे का सेवन करता है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें।