फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   villagers protest for problem of electricity and water

बिजली पानी की किल्लत होने पर किया प्रदर्शन

Sun, 29 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 29 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों से बिजली और पानी की समस्या से परेशान कस्बे के लोगों ने शनिवार सुबह नेशनल हाइवे 999 पर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। इससे राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद समस्या सुलझवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान लोगों ने बिजली निगम व जल विभाग के प्रति जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


शहर के दुकानदारों राजीव, सुरेश, मोहन, सोहनलाल, कुमार देव, विष्णु, राहित आदि ने बताया कि आंधी आने के बाद से बिजली ना होने के कारण उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पिछले तीन दिनों से घरों में पानी नहीं आ रहा है। लोग पानी का टैंकर मंगवाकर अपने घर का काम कर रहे और अपनी प्यास बुझा रहे है।
विज्ञापन


बिजली न होने के कारण कारोबारियों का भी काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि उन्होंने बिजली पानी की समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य और बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान न होने से लोगों को अपने दैनिक कार्य पूरे करने में परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन और विभाग के अधिकारियों से बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर के काम से टू-वे है ट्रैफिक
शहर के भगत सिंह चौक पर सीवरेज का काम चल रहा है जिस कारण एक ओर का रास्ता बंद कर दिया गया है। वाहनों का आवागमन केवल एक ओर से ही चल रहा है जिस कारण भगतसिंह चौक पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में लोगों ने बिजली पानी के विरोध में जाम लगाकर लोगों के साथ प्रशासन की मुश्किल को और अधिक बढा दिया था। जाम खुलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।


आए तेज आंधी और तूफान से कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गए थे जिस कारण बिजली की व्यवस्था ठप हो गई थी। अब स्थिति पर काबू पा लिया गया है। बिजली और पानी की समस्या को दुरुस्त कर कार्रवाई की जाएगी।
-राज सिंह, एसडीओ, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed