फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers in two villages were made aware about the dangers of substance abuse.

Rewari News: दो गांवों में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया गया जागरूक

Fri, 18 Sep 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 18 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Villagers in two villages were made aware about the dangers of substance abuse.
ग्रामीणों को नशामुक्ती के बारे में जागरूक करते टीम के सदस्य। स्त्रोत: पुलिस
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने शुक्रवार को गांव नूरपुर और करावरा मानकपुर में अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। टीम ने ग्रामीणों से नशा नहीं करने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन

एएसआई जितेंद्र ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को पढ़ाई, खेल और अपने भविष्य पर ध्यान देने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों से नशे की बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। नशे से संबंधित सूचना मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 और आपात स्थिति में डायल 112 पर देने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए। टीम ने ओटीपी, पासवर्ड और निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की सलाह दी। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के महत्व के बारे में बताया गया।

इसके अलावा हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने अभियान का स्वागत करते हुए नशे और साइबर अपराधों से दूर रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed