फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers complained about the blocking of the road.

Rewari News: ग्रामीणों ने रास्ता बंद करने की शिकायत की

Wed, 02 Sep 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 02 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers complained about the blocking of the road.
गांव भूड़पुर में मुख्य रास्ते की खराब हालत। स्रोत: ​शिकायतकर्ता
रेवाड़ी। गांव भूड़पुर में मुख्य रास्ते की खराब हालत और कृष्ण मंदिर के पास रास्ते को संकरा किए जाने के प्रयास को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत दी है। पर्यावरण जागरूकता अभियान समिति की ओर से जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

समिति के जिला महासचिव हरिन्द्र यादव ने शिकायत में बताया कि गांव का मुख्य रास्ता पिछले करीब पांच माह से खराब है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मुख्य रास्ते का जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए। साथ ही रास्ते का निर्माण मनरेगा अथवा विधायक कोटे सहित किसी स्वीकृत सरकारी योजना के माध्यम से कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि गांव के बीच स्थित कृष्ण मंदिर के पास मुख्य रास्ते को कथित राजनीतिक दबाव के कारण संकरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त स्थान पर पंचायत रास्ता नंबर 218 बताया गया है और शिकायतकर्ता के अनुसार यह पंचायत भूमि है। उन्होंने कहा कि मौके पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने संबंधित राजस्व और पंचायत अभिलेखों की जांच कराकर रास्ता नंबर 218 की वास्तविक स्थिति की पैमाइश व निशानदेही कराने की मांग की है। यदि रास्ता पंचायत का है तो उसे निर्धारित चौड़ाई के अनुसार सुचारु रूप से बनवाने का आग्रह किया गया है। शिकायत में नियमों की अनदेखी, लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग भी की गई है।

पत्र की प्रतिलिपि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और जिला पंचायत अधिकारी को भी भेजी गई है। जिला प्रशासन पहले भी समाधान शिविरों के माध्यम से सड़क, अतिक्रमण और अन्य स्थानीय समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed