फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   villager's give final farewall to son of naya gaou

नया गांव के लाल को दी अंतिम विदाई

Sat, 04 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 04 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
villager's give final farewall to son of naya gaou
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देश के सबसे बड़े आयुध भंडार में लगी आग की झुलस कोसली के नया गांव में भी पहुंची। शुक्रवार शाम डीएससी सतीश का पार्थिव शव आने के बाद राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद सतीश की अंत्येष्टि में आसपास के गांव के सैकड़ों लोग तो थे ही लेकिन उनके परिवार के दिल का मर्म सबसे जुदा था। एक तरफ शहादत पर गर्व लेकिन साथ ही अनाथ होने का दर्द। नेशनल प्रतियोगिता में अपना सिक्का जमा चुकीं सतीश की दोनों बेटियां भी पिता की शहादत पर मौजूद थीं।
विज्ञापन


सतीश वर्ष 2014 में सेना से सेवानिवृत्त होकर राष्ट्रीय सुरक्षा कौर में वर्ष 2015 में भर्ती हो गया था और इस समय वह महाराष्ट्र के पुलगांव के आयुध भंडार में अपनी सेवा दे रहा था। गांव के पूर्व सरपंच अभय सिंह ने बताया कि वह मार्च में छुट्टी पर आया था और एक माह कि छुट्टी पूरी होने के बाद अप्रैल माह में अपनी ड्यूटी पर गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सतीश के दो लड़कियां हैं और दोनों लड़कियां नेशनल खिलाड़ी हैं। पिछले वर्ष उन्होंने नेशनल खेलों में कबड्डी व कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उनका एक सात साल का छोटा भाई है। गांव के लोगों का कहना है कि सतीश एक मिलनसार व अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने वाला इंसान था। उनके अंतिम संस्कार में शहीद के साथ आए सूबेदार महाबीर ने पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी। वहीं हरियाणा पुलिस  के नाहड़ चौकी प्रभारी बिरेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने मातमी धुन के साथ शस्त्र सलामी दी। प्रशासन कि ओर से कोसली के नायब तहसीलदार विजय सिंह ने शहीद को पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार पर ये रहे मौजूद
सतीश के अन्तिम संस्कार पर जिला उपप्रमुख जगफूल यादव, भाजपा के नेता सरदार सिंह भाला, कांग्रेस के एससी सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश डाबला, नाहड़ कालेज के प्राचार्य डॉ. सूर्यपाल, सतीश ठेकेदार, अभय सरपंच ,प्रेस क्लब के प्रधान जगदीश व पूर्व प्रधान सत्यनारायण  भारद्वाज ,देवेंद्र, मनफूल, रामबेहर, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed