फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vegetable prices rise as the wedding season approaches

Rewari News: शादियों का सीजन आते ही सब्जियों के दामों में उछाल

Sun, 02 Nov 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices rise as the wedding season approaches
मंडी में सब्जी बेचते दुकानदार। संवाद
रेवाड़ी। शादियों के सीजन की शुरूआत होने से पहले ही सब्जियों के दामों में उछाल देखने को मिल रहा है। टमाटर, प्याज, आलू से लेकर मौसमी सब्जियों तक के दामों में अचानक 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। इससे आम लोगों के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसायियों को अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। पिछले हफ्ते की तुलना में इस हफ्ते हर सब्जी के दाम में 5 से 10 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

टमाटर जो पहले 30 रुपये किलो मिल रहा था, अब 40 से 45 रुपये किलो तक पहुंच गया है। प्याज 25 से बढ़कर 35 रुपये किलो, जबकि आलू 20 से बढ़कर 25 रुपये किलो बिक रहा है। हरी सब्जियों में फूलगोभी, भिंड़ी, परवल, और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों के दामों में भी 10 से 20 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन

सब्जी व्यापारियों का कहना है कि बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति के कारण दामों में यह उछाल आया है। शादी-विवाह के सीजन में सब्जियों की खपत कई गुना बढ़ जाती है, जबकि खेतों से आने वाली ताजा सब्जियों की मात्रा उतनी नहीं होती। इसके अलावा, बढ़ते परिवहन खर्च और मौसम के उतार-चढ़ाव ने भी सब्जियों की कीमतों पर असर डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जियों के दामों में और बढ़ोतरी की संभावना
स्थानीय सब्जी विक्रेता नरेश ने बताया कि आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों में और बढ़ोतरी की संभावना है। अभी तो सीजन की शुरूआत है। नवंबर और दिसंबर में शादियों का पीक टाइम रहेगा। अगर आपूर्ति नहीं बढ़ी तो कीमतें और बढ़ सकती हैं।



गृहिणियों को परेशानी
रेखा, सरिता, संतोष, शर्मिला, बबीता और लक्ष्मी का कहना है कि हर दिन के खर्च में अब पहले से ज्यादा पैसा लग रहा है। सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम घर के बजट को बिगाड़ दिया है। कुछ लोग अब थोक बाजार से सब्जियां खरीदने या वैकल्पिक विकल्पों की तलाश में हैं।

सब्जी मंडी में इस भाव से बिक रही हैं सब्जियां
सब्जी एक सप्ताह पहले का भाव वर्तमान भाव
टमाटर 30्र 45
प्याज 25 35
आलू 20 25
टिंडा 60 80
खीरा 40 50
शिमला मिर्च 80 100
घीया 20 40
तोरी 40 60
लहसुन 100 120
नोट: भाव प्रति किलो के हिसाब से रुपये में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed