फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vegetable prices have risen by up to 10 percent.

Rewari News: सब्जियों की कीमतों में 10 प्रतिशत तक आया उछाल

Fri, 03 Oct 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices have risen by up to 10 percent.
फोटो : 4महाराणा प्रताप चौक के पास बेची जा रही सब्जी। संवाद
रेवाड़ी। शहर की मंडियों में एक बार फिर सब्जियों के दामों में उछाल देखा जा रहा है। टमाटर, प्याज और आलू के साथ हरी सब्जियों के भाव बढ़े हैं जिससे रसोई का बजट गड़बड़ हो गया है। पिछले एक सप्ताह में सब्जियों के दामों में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

स्थानीय सब्जी विक्रेता नरेश ने बताया कि कई राज्यों में लगातार बारिश के चलते सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। सब्जियां समय से मंडियों में नहीं पहुंच रही हैं। स्थानीय स्तर पर मांग के मुकाबले आवक कम होने के कारण सब्जियों के भाव बढ़े हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले टमाटर 30 से 35 रुपये किलो मिल रहा था और अब 40 से 45 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। प्याज और आलू के दामों में भी 4 से 6 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है। वहीं, भिंडी, लौकी, तोरई और पालक जैसी हरी सब्जियों के दाम भी बढे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि मौजूदा स्थिति अस्थायी है। अगर बारिश का असर कम हुआ और बाहरी राज्यों से सब्जियों की आवक समय से होने लगी तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों में कमी देखी जा सकती है।

वहीं, गृहिणी रेखा, सरिता, संतोष, शर्मिला, बबीता और लक्ष्मी का कहना है कि सब्जियों की बढ़ी कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। हर सप्ताह महंगाई बढ़ने से घर का हिसाब-किताब गड़बड़ा रहा है। लोग मजबूरन जरूरी सब्जियों की ही खरीदारी कर रहे हैं। मौसमी सब्जियों की खपत कम हो रही है।
-

सब्जी मंडी में इस भाव से बिक रही हैं सब्जियां :

सब्जी एक सप्ताह पहले -वर्तमान भाव

टमाटर--35- -50

प्याज--20- -30

आलू--15- -25

टिंडा--60- -80

खीरा--40- -50

शिमला मिर्च--80- -100

घीया--20- -40
तोरी--40- -60

लहसुन--100- -120

नोट: भाव प्रति किलो के हिसाब से रुपये में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed