फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vaccines over, today only 150 people will get the first dose at two centers

टीके खत्म, आज महज दो केंद्रों पर 150 लोगों को लगेगी पहली डोज

Fri, 06 Aug 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Vaccines over, today only 150 people will get the first dose at two centers
टीका लगवाने से पूर्व पंजीकरण कराते लोग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले के लोगों को कोरोना वैक्सीन की किल्लत से लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के पास डोज खत्म होने के चलते शुक्रवार को महज तीन केंद्रों पर ऑफलाइन 150 लोगों को पहली डोज लगाई जा सकेगी। वहीं दूसरी डोज भी 24 में से 7 केंद्रों पर 950 लोगों को ही लग सकेगी। ऐसे में यदि शुक्रवार को टीके की डोज नहीं मिली तो शनिवार को टीकाकरण पूरी तरह से बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित कृपाल आश्रम में 100 व मक्खनलाल की धर्मशाला में 50 लोगों को डोज लगाई जाएंगी। इसके अलावा जीएच रेवाड़ी में 200 कोविशील्ड व 200 कोवैक्सीन, एसडीएच कोसली, बावल सीएचसी, कृपाल आश्रम दिल्ली रोड व सीएचसी नाहड़ में 100-100 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके अलावा मक्खनलाल धर्मशाला में 250 लोगों को दूसरी डोज लगेगी।
विज्ञापन

बता दें कि 5 अगस्त तक जिले में कुल 4,53,330 डोज लगाई गई हैं। इनमें भी पहली डोज 342318 लोगों की लगी है। वहीं दूसरी डोज अभी तक तहत 111012 को ही लग पाई है। जिसमें 18 प्लस श्रेणी में अभी तक कुल 177215 डोज लगी है। इसमें पहली डोज 163315 व दूसरी डोज 13900 लोगों को ही लग पाई है। इसी गति से डोज लगी तो जिले में 18 प्लस श्रेणी की पांच लाख आबादी को 10 लाख डोज लगाने में करीब करीब ढाई साल लग जाएंगे। जिम्मेदारों को टीकाकरण की व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए, ताकि आशंकित तीसरी लहर से पहले आने वाले दिनों में देश की यह युवा आबादी टीके के सुरक्षा कवच के साथ पूरी क्षमता के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य में जुट सके। बता दें कि जिले में 16 जनवरी को फ्रंट लाइन वर्कर्स और एक मई को 18 प्लस श्रेणी का टीकाकरण शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी डोज लेने में पिछड़े हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर
हेल्थ वर्कर्स को टीकाकरण शुरू होने से लेकर अब तक कुल 11912 डोज लगाई गई जा चुकी हैं। इनमें पहली डोज लेने वाले में 6540 व दूसरी डोज केवल महज 5372 ही हैं। वहीं दूसरी ओर फ्रंटलाइन वर्कर्स को 15,828 डोज लगी है। 7988 लोगों को पहली व महज 5840 लोगों को दूसरी डोज लगी है। इसका मतलब है कि इस श्रेणी लोग दूसरी डोज लेने नहीं पहुंचे या फिर इनकी डोज के अंतर का समय पूरा नहीं हुआ। वहीं 45 प्लस की बात करें तो 123320 कुल डोज लग चुकी है। इसमें 83187 को पहली व 40133 लोग दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं। 60 प्लस की श्रेणी में कुल 127055 डोज लग चुकी हैं। इसमें पहली 81288 व दूसरी डोज 45767 लोगों को लग चुुकी है।
18 प्लस श्रेणी के लोगों के सामने बड़ा संकट
टीकाकरण भी इस बार केंद्र व राज्यों के लिए अलग-अलग चलाया जा रहा है। हेल्थ, फ्रंटलाइन वर्कर, 45 व 60 प्लस लोगों के लिए डोज केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। शुरुआती दिनों में एक-एक दिन में 10-10 हजार लोगों को डोज दी गई है। इतना ही नहीं टीकाकरण में जिला प्रदेश में पहले नंबर पर रह चुका है। लेकिन बीते एक माह की बात करें तो टीकाकरण की रफ्तार धीमी चल रही है। लेकिन युवाओं के लिए डोज उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस वर्ग के लिए डोज प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जानी है। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से डोज खरीद के लिए प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ेगी और लोगों को कोरोना से बचाया जा सकेगा।
छात्रों व कंपनी कर्मचारी की बढ़ी परेशानी
सरकार के हालात देखने के बाद निजी कंपनियों ने अपने स्तर कर्मचारियों का टीकाकरण कराना शुरू कर दिया है। लेकिन यह कार्यक्रम महज बड़ी कंपनियों की ओर से चलाया जा रहा है। छोटी कंपनी के कर्मचारी अभी भी सरकार के भरोसे हैं और डोज के बिना उन्हें कंपनियों में प्रवेश नहीं दिया जाता है। वहीं तीसरी लहर की आशंका के चलते कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी डोज लगवाना चाहते हैं। लेकिन इन श्रेणी के युवाओं को डोज की किल्लत के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि छोटी कंपनी के कर्मचारी तो टीकाकरण के अभाव में नौकरी छोड़कर घर पर बैठने को मजबूर हैं।

कोविड टीकाकरण प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार ही टीकाकरण किया जा रहा है। जैसे डोज की खेप मिलती है टीकाकरण किया जाता है। डोज की कमी के चलते शुक्रवार को महज तीन केंद्रों पर ही पहली डोज लगाई जाएगी। हालांकि 8000 डोज का आवंटन रेवाड़ी के लिए हो चुका है। वह शुक्रवार दोपहर बाद तक पहुंचेगी। ऐसे में शनिवार को केंद्रों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed