{"_id":"61c0caff34d63f64d36601d6","slug":"vaccination-is-the-only-protection-against-corona-dr-chittaranjan-rewari-news-rtk6333319159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र सुरक्षा कवच : डॉ. चितरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र सुरक्षा कवच : डॉ. चितरंजन
विज्ञापन
कोसली। कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र सुरक्षा कवच है। संक्रमण पर नियंत्रण के लिए टीका बेहद जरूरी है। उक्त बातें एसएमओ डॉ. चितरंजन ने कहीं हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच के रूप में टीका अवश्य लगवाएं। वैक्सीन से शरीर में एंटीबॉडी पैदा होती है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। उन्होंने बताया कि सोमवार को कोसली स्थित नागरिक अस्पताल में स्टाफकर्मियों डॉ. जयपाल, चंचल, सुमिता, कांता रानी, तथा मोनू की टीम द्वारा ने दोनों आयु वर्ग के 63 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके की पहली तथा दूसरी डोज लगाई गई।
उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों को पहली डोज लग चुकी है, उन्हें नियमानुसार दूसरी डोज लगवानी अनिवार्य है। टीकाकरण कोरोना से बचाव का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे लक्षण प्रतीत होने पर कोरोना टेस्ट अवश्य कराएं।