{"_id":"6ab7f740851af8a02a06c976","slug":"urvashi-secured-second-place-in-the-ragini-and-folk-song-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-246132-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रागिनी एवं लोकगीत स्पर्धा में उर्वशी को मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रागिनी एवं लोकगीत स्पर्धा में उर्वशी को मिला दूसरा स्थान
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान एकजुट विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर कृष्ण नगर की छात्राओं ने राव तुलाराम के जीवन पर आधारित राज्यस्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन किया। सेंटर की 21 छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। रागिनी एवं लोकगीत प्रतियोगिता में छात्रा उर्वशी ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में कुसुम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
दोनों छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से शहीद शिरोमणि राव तुलाराम के जीवन, संघर्ष और बलिदान को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में शामिल दल का नेतृत्व कनवीनर डॉ. अनिल कुमार ने किया। डॉ. सोनिया यादव और डॉ. अंजलि पांचाल ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। डॉ. अनिल कुमार की ओर से तैयार रागिनी, भाषण, नृत्य, पेंटिंग और रील की विषयवस्तु को निर्णायक मंडल ने सराहा।
प्रतियोगिता से लौटने के बाद रीजनल सेंटर में प्रतिभागी छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने सभी छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि दक्षिण हरियाणा के इस सरकारी महिला रीजनल सेंटर की बेटियां बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। उन्होंने उर्वशी और कुसुम को विशेष बधाई दी।
विज्ञापन
डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि संसाधन सीमित हो सकते हैं, लेकिन संस्कृति, इतिहास और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। राव तुलाराम जैसे नायकों के जीवन को छात्राओं द्वारा मंच पर प्रस्तुत करना इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है।
कार्यक्रम के अंत में सभी 21 प्रतिभागी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. रीनू यादव, नीलम यादव और सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत भी मौजूद रहीं।