{"_id":"68766d4a68121989bc075a17","slug":"union-minister-of-state-rao-inderjit-singh-on-dinner-diplomacy-2025-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: डिनर डिप्लोमेसी पर केंद्रीय मंत्री का बयान, मीडिया ने विधायकों के रात्रि भोज को दिया राजनीतिक रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: डिनर डिप्लोमेसी पर केंद्रीय मंत्री का बयान, मीडिया ने विधायकों के रात्रि भोज को दिया राजनीतिक रंग
Tue, 15 Jul 2025 08:32 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 15 Jul 2025 08:32 PM IST
सार
केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने डिनर डिप्लोमेसी पर उपजे विवाद का ठीकरा मीडिया के सिर फोड़ा है। उन्होंने कहा 12 विधायकों के रात्रि भोज को मीडिया ने राजनीतिक रंग दिया है।
विज्ञापन
राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने डिनर डिप्लोमेसी पर उपजे विवाद का ठीकरा मीडिया के सिर फोड़ा है। रेवाड़ी के भगवत भक्ति आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राव इंद्रजीत ने कहा कि 12 विधायकों के रात्रि भोज को मीडिया ने राजनीतिक रंग दिया है। रात्रि भोज पर न तो विधायकों से किसी ने कुछ पूछा कि वे भोज पर क्यों गए और न ही सीएम साहब ने मुझसे कुछ कहा।
राव इंद्रजीत ने कहा कि नए घर में शिफ्ट होने पर अपने लोगों को भोजन कराना हमारे संस्कारों का हिस्सा है और इसमें कोई राजनीति जैसी बात नहीं है। यह सब मीडिया का आकलन है। मीडिया की तरफ से जब राव से पूछा गया कि क्या आप कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और अनिल विज को भी डिनर पर बुलाएंगे। इस पर राव ने कहा कि राव नरबीर सिंह और अनिल विज आते हैं तो उनका स्वागत है।

रामगढ़ भगवानपुर के लोग अब मेरे से उम्मीद न करें : राव
200 बेड के अस्पताल को लेकर करीब तीन सप्ताह से चल रहे धरने पर राव इंद्रजीत ने कहा है कि रामगढ़ भगवानपुर के लोग अब उनसे कोई उम्मीद न करें। कहा है कि अब मुझे मेरे मन को टटोलना पड़ेगा। रामगढ़ भगवानपुर के ग्रामीणों को मनाने के सवाल पर बोले-इ मेरी छवि बिगड़ने की कोशिश की जा रही है। अब मेरा वहां जाना उचित नहीं है। धरने का राजनीतिकरण हो गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल बने तो सबसे अच्छी जगह बने ताकि सबको फायदा मिले। मैंने पहले अस्पताल के लिए रामगढ़ भगवानपुर गांव की पैरवी की थी। हालांकि सेक्टर- 18 में पहले से अस्पताल के लिए 5.8 एकड़ जमीन उपलब्ध है। इस बारे में न तो विभाग को पता था और न ही स्वास्थ्य मंत्री को। अब उसकी भी बात चल रही है।
भिवाड़ी का पानी लेने में परेशानी नहीं, बस वह साफ हो
भिवाड़ी-धारूहेड़ा के बीच चल रहे रैंप विवाद पर राव ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि भिवाड़ी का पानी लेने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन शर्त यह है कि वह साफ होना चाहिए। अगर कंपनी का दूषित पानी भी उसमें आएगा तो धारूहेड़ा के लोगों के लिए समस्या होगी। पानी भिवाड़ी का साफ हो तो उसे मसानी बैराज में डालो। कहा, बैराज में दूषित पानी को लेकर एनजीटी में मामला भी चल रहा है। वहां साफ पानी ही डालें तो कोई समस्या नहीं है। इससे पानी में रहने वाले जीवों को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।