{"_id":"694c2b012fead3387b038e4b","slug":"union-home-minister-amit-shah-inaugurated-the-jatusana-hafed-flour-mill-rewari-news-c-198-1-rew1001-230963-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जाटूसाना हैफेड फ्लोर मिल का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जाटूसाना हैफेड फ्लोर मिल का किया शुभारंभ
विज्ञापन
जाटूसाना हैफेड मिल के पट का अनावरण तथा ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक अनिल यादव। स्रोत : प्रव
कोसली(रेवाड़ी)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पंचकूला में आयोजित समारोह में वर्चुअल माध्यम से जाटूसाना की 6 एकड़ भूमि में 13 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से स्थापित की गई हैफेड अत्याधुनिक आटा मिल का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने 60 लाख 75 हजार रुपये से 6 गांवों में लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया।
विधायक अनिल यादव ने कहा कि जाटूसाना हैफेड आटा मिल के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। यह हरियाणा की सबसे बड़ी अत्याधुनिक आटा मिल है जिसकी उत्पादन क्षमता 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन की है।
विधायक अनिल यादव ने बताया कि यह आटा मिल पीएलसी कंट्रोल के साथ पूरी तरह से स्वचालित है। गांव मसीत, करावरा, जाटूसाना, कृष्ण नगर, कंवाली और बव्वा में नई लाइब्रेरी का भी शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद विधायक अनिल यादव और एसडीएम विजय कुमार यादव ने हैफेड के अधीक्षक अभियंता विकास मलिक के साथ फ्लोर मिल का अवलोकन किया।
हैफेड के अधीक्षक अभियंता विकास मलिक ने बताया कि इस मिल में स्टोरेज के लिए पांच हजार एमटी क्षमता का साइलो है। उत्पादन की क्षमता के अनुसार पैकेजिंग के लिए एक स्वचालित पैकिंग सेक्शन बनाया गया है। इस प्लांट में बहु अनाज आटा बनाने की सुविधाएं प्रदान की गई है जिससे आटे के फोर्टिफिकेशन में न्यूट्रिशन की मात्रा शामिल की जाएगी।