फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Unhappy with IGU's date sheet, students protested

आईजीयू की ओर से जारी डेट शीट से नाखुश विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 13 Jul 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Unhappy with IGU's date sheet, students protested
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर में छात्र संगठन इनसो ने डेट शीट से नाखुश होने पर प्रदर्शन किया और उसके बाद कुल सचिव प्रमोद भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। विवि इनसो अध्यक्ष रवि मसीत ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा समय सारिणी में परीक्षाओं के बीच में छुट्टी तक नहीं रखी गई है।
विज्ञापन

मसीत ने कहा कि विवि प्रशासन द्वारा जल्दी से जल्दी जुलाई में परीक्षाएं खत्म कराने का निर्णय लिया गया है। इन दोनों निर्णयों से विद्यार्थियों में रोष है। उन्होंने बताया कि एक तो कोरोना की वजह से विद्यार्थियों की अच्छी तरीके से पढ़ाई नहीं हुई, वहीं अब विवि प्रशासन द्वारा ऐसे गलत निर्णय लिए जा रहे हैं। उपाध्यक्ष राकेश ने कहा कि इस तरह के निर्णयों से विद्यार्थियों के भविष्य पर असर पड़ता है। विवि में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों से मिलने रजिस्ट्रार डॉक्टर प्रमोद भारद्वाज पहुंचे और उन्होंने उचित फैसला लेने का आश्वासन दिया। छात्र संगठन का कहना है नई डेट शीट जारी करने का आश्वासन कुल सचिव की ओर से दिया गया है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो एक बार फिर से प्रदर्शन कर छात्र हितों के लिए आवाज उठाई जाएगी। इस मौके पर छात्र नेता मनजीत मुरलीपुर, रोबिन जोनावास, राहुल, सौरव, संगीता, श्वेता, भारती, मनीषा, भावना, तमन्ना, प्रियंका, सुमन, सरिता, अनुपमा, ममता, ज्योति, स्वाति, ज्योति, रुचि, प्रिया, अंकिता, रेनू, पूजा, कीर्ति, नेहा, मन्नू, निधि, पूजा, संतोष, निक्की, अनामिका, जैस्मिन, मोहिनी प्रियांत, जन्नत, अंकित, नीतीश, रिंकल, अमन, रवि, सागर, योगेश, रोहित, हिमांशु, हितेश, भूपेश, नमन व कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed