{"_id":"5e6bcadf8ebc3ea4d347f0a7","slug":"underpass-construction-will-be-start-in-2-days-rewari-news-rtk5467204102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे अथॉरिटी का आश्वासन, दो दिन में अंडरपास निर्माण कार्य होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे अथॉरिटी का आश्वासन, दो दिन में अंडरपास निर्माण कार्य होगा शुरू
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी-नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग पर धामलावास गांव के नजदीक जल्द ही अंडरपास के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के निर्देश पर एनएचएआई के अधिकारियों ने धामलावास अंडरपास के निर्माण को मंजूरी देते हुए दो दिन में इसके निर्माण को शुरू करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
केंद्रीय मंत्री के आवास पर शुक्रवार को एनएचएआई के अधिकारियों के निर्देश पर पहुंचे ठेकेदार ने केंद्रीय मंत्री के राजनैतिक सचिव रवि यादव व धामलावास के ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में बताया कि दो दिन के अंदर अंडरपास के निर्माण का काम शुरू करने के निर्देश उन्हें एनएचएआई अधिकारियों की ओर से मिले हैं।
केंद्रीय मंत्री राव ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखा था। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को मौके का सर्वे करने के निर्देश दिए थे। सर्वे व तकनीकी रिपोर्ट एनएचएआई के अधिकारियों ने मंत्रालय को भेजी थी। तकनीकी रिपोर्ट में गांव से कुछ ही दूरी पर एक और अंडरपास के निर्माण की बात अधिकारियों की ओर से दी गई थी। रेवाड़ी-नारनौल मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग बनने की घोषणा के बाद से ही इस पर वाहनों की गति को बढ़ाने व उचित स्थान पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाने को सर्वे का काम किया गया था। वाहनों की गति को नियंत्रित रखने व लोगों की सुरक्षित यात्रा को देखते हुए तकनीकी आधार पर जगह-जगह अंडरपास व फ्लाईओवर के निर्माण को अनुमति नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
राव ने कहा है कि लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार प्रयासरत है कि लेकिन लोगों को भी तकनीकी कारणों को समझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि यहां के लोगों को बेहतर सड़कों की सुविधाएं मिले। इस दिशा में जल्द ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रेवाड़ी आकर विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के बाद गडकरी के रेवाड़ी आने की संभावनाएं हैं।
ग्रामीण बोले- निर्माण कार्य शुरू होने तक जारी रहेगा धरना:
इससे पूर्व 20वें दिन ग्रामीणों ने धरना स्थल पर बैठक का आयोजन किया। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि आश्वासन तो कई बार दिए जा चुके हैं। धरना जब समाप्त किया जाएगा जब निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। गौरव ग्राम सुधार सेवा समिति के उपाध्यक्ष यशवंत ने बताया कि सरकार से अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। पिछले दिनों एम्स संघर्ष समिति को भी केवल आश्वासन ही दिया गया था। लेकिन अब तक इस दिशा में कुछ भी नहीं हो पाया है। 20 दिनों से चल रहे धरने को अनेक गणमान्य लोग, सामाजिक संगठन अपना समर्थन दे चुके हैं। वहीं किसान भी विधायक, मंत्रियों से लेकर पूर्व नेताओं तक ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत करा चुके हैं। लेकिन सभी ने केवल आश्वासन ही दिया है। लिखित में कुछ नहीं दिया है। किसानों का धरना जब तक जारी रहेगा, जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता है।