फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rural paths to be paved under 'Khet-Khalihan' (Farm-Granary) scheme: Minister Krishan Panwar

खेत-खलिहान योजना से पक्के होंगे गांवों के रास्ते : मंत्री कृष्ण पंवार

Fri, 16 Oct 2026 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 16 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rural paths to be paved under 'Khet-Khalihan' (Farm-Granary) scheme: Minister Krishan Panwar
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार विकास पाहसौरिया। संवाद
कोसली। पंचायत, विकास व खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश के गांवों में खेत-खलिहान योजना के तहत तीन-चार करम चौड़े रास्तों को पक्का कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गांवों की फिरनी पक्की की जा रही है। स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। ग्रामीण विकास को गति देने के लिए वीबीजी-रामजी योजना सुचारु रूप से चलाई जा रही है।
विज्ञापन

मंत्री पंवार गांव श्याम नगर में लोक गायक विकास पाहसौरिया की ओर से स्थापित आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पाठशाला के तीसरे स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पाठशाला की गतिविधियों की सराहना करते हुए सभागार निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के विकास पर ध्यान दे रही है। प्रदेश के 19 हजार तालाबों में से 16 हजार का सर्वेक्षण कराया जा चुका है। इनमें से 2200 तालाबों के सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। जोहड़ों के आसपास पार्क, फुटपाथ बनाने और पौधरोपण पर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

989 गांवों में स्थापित की ई-लाइब्रेरी : पंवार ने बताया कि ग्रामीण युवाओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रदेश के 989 गांवों में अटल ई-लाइब्रेरी स्थापित की जा चुकी हैं। अन्य एक हजार गांवों को भी इसके लिए चिह्नित किया गया है।
ग्राम पंचायत भवन उपलब्ध करवाकर ई-लाइब्रेरी स्थापित करवा सकती है। पंचायत विभाग की ओर से इसके लिए फर्नीचर, कंप्यूटर और एसी सहित आवश्यक सुविधाएं दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि 669 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य पूरा हो चुका है।
इसके अलावा गांवों में इनडोर जिम और महिला सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। महिला सांस्कृतिक केंद्रों के लिए भवन उपलब्ध करवाने पर 10 लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है।

युवाओं को संस्कृति से जोड़ना जरूरी
मंत्री ने कहा कि समाज में सांस्कृतिक चेतना होना जरूरी है। सनातन संस्कृति और परंपराओं से युवाओं को जोड़ने के साथ उन्हें नशे से दूर रखकर खेल और शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए। विकास पाहसौरिया की ओर से स्थापित पाठशाला जैसे केंद्र सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों ने इन खेलों में 37 पदक हासिल किए, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है।


सामुदायिक भवन के लिए 65 लाख रुपये
पंवार ने सरपंचों से आह्वान किया कि जिन गांवों में सामुदायिक भवन के लिए एक या आधा एकड़ जमीन उपलब्ध है, वे इसके निर्माण के लिए प्रस्ताव भेज सकते हैं। इसके लिए 65 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। समारोह में मंत्री का पगड़ी और फूलमालाओं से स्वागत किया गया। आयोजक विकास पाहसौरिया ने पाठशाला में सभागार बनवाने का अनुरोध किया, जिस पर मंत्री ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर संत रवि पुरी महाराज, गायक रणबीर बड़वासनिया, आजाद सिंह खांडा खेड़ी, सुशील यादव, जगदेव एडवोकेट, जिला पार्षद शारदा यादव, सरपंच जिले सिंह, बलवान सरपंच, राजपाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान, बीडीपीओ अनिल कुमार और जिला खनन अधिकारी निरंजन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार विकास पाहसौरिया। संवाद

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार विकास पाहसौरिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed