फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Uncontrolled car hits divider due to tire burst, DSP's son dies

Rewari News: टायर फटने से बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, डीएसपी के बेटे की मौत

Sat, 31 Aug 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 31 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits divider due to tire burst, DSP's son dies
फोटो: 4रेवाड़ी। सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। भिवाड़ी से कपड़ीवास की ओर जा रहे डीएसपी महेंद्रगढ़ जमाल खान के छोटे बेटे खालिद खान की कार शुक्रवार दोपहर धारूहेड़ा स्थित द्वारिकाधीश सोसाइटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टायर फटने से कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार सड़क के किनारे लोहे की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि लोहे की ग्रिल कार में बैठे खालिद खान के शरीर के आरपार हो गई। कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में खालिद खान की मौत हो गई।
सेक्टर-6 थाना पुलिस ने बताया कि मेवात के गांव अलावलपुर निवासी डीएसपी जमाल खान के छोटे बेटे खालिद खान (26) शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे अपनी कार में भिवाड़ी से कपड़ीवास की ओर जा रहे थे। जब वह द्वारिकाधीश सोसाइटी के पास पहुंचे तो उनकी कार का अगला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे कार असंतुलित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद कार सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग की एक ग्रिल कार के शीशे को तोड़ते हुए चालक खालिद के शरीर के आरपार हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-6 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कार से शव को निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजनों को शव दे दिया गया।
विज्ञापन

खालिद खान एडवोकेट थे और चंडीगढ़ हाईकोर्ट में वकालत करते थे। वह किस कार्य से कहां जा रहे थे, इसके बारे में स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। खालिद खान की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed