{"_id":"65eb69197e4c98aa1501f494","slug":"uncle-showered-money-on-nieces-rice-gave-111-crores-rewari-news-c-198-1-rew1001-201774-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भांजियों के भात में मामा ने की धनवर्षा, 1.11 करोड़ दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भांजियों के भात में मामा ने की धनवर्षा, 1.11 करोड़ दिए
Sat, 09 Mar 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव मुंडनवास से झज्जर जाकर मामा ने भांजियों के भात में नोटों की बारिश कर दी। इतना ही नहीं 15 तोला सोना और आधा किलो चांदी भी दी।। मामा ने एक करोड़ 11 लाख रुपये का भात भरा है।
दरअसल वीरवार को झज्जर के गांव सिकंदरपुर में सतगुरुदास की बेटी शिवानी और शीतल की शादी थी। शादी से कुछ घंटे पहले भात की रस्म अदा की गई। इसमें मामा रेवाड़ी जिले के गांव मुंडनवास निवासी ओमप्रकाश और देवी सिंह रावत भात लेकर पहुंचे। मामा ने जब भात की रस्म में 500-500 के नोटों की गडि्डयां निकालीं। यह देख लोग दंग रह गए। ओमप्रकाश ने दोनों भांजियों की शादी में एक करोड़ 11 लाख 151 रुपये के अलावा सोना और चांदी शगुन के तौर पर दिए। शिवानी और शीतल के चाचा सुंदर ने बताया कि बेटियों के मामा जमींदार हैं। अभी वह रेवाड़ी शहर के सेक्टर-3 में रह रहे हैं। उन्होंने अपनी बहन की शादी भी धूमधाम से की थी। पिछले साल नवंबर में जिले के गांव आसलवास निवासी सतबीर ने भी इसी तरह का भात भरा था। इतना ही नहीं करोड़ों रुपये के गहने भी दिए थे। सतबीर ने एक करोड़, 1 लाख, 11 हजार 101 रुपये भात में दिए थे।