फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Udaipur-Chandigarh train will stop at Rewari

Rewari News: उदयपुर-चंडीगढ़ ट्रेन का रेवाड़ी में होगा ठहराव

Sun, 20 Jul 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 20 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Udaipur-Chandigarh train will stop at Rewari
फोटो : 3भाड़ावास फाटक से गुजरती ट्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मंजूरी रेलवे ने दे दी है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। इसका ठहराव रेवाड़ी स्टेशन पर होगा। इससे चंडीगढ़ जाने वाले जिले के लोगों को लाभ होगा।
उदयपुर-चंडीगढ़ ट्रेन के संचालन का शेड्यूल जारी हो गया है। यह ट्रेन उदयपुर से बुधवार-शनिवार और चंडीगढ़ से वीरवार रविवार को चलेगी। यह ट्रेन उदयपुर से शाम 4:05 बजे चलेगी जो अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसमें 17 घंटे 45 मिनट लगेगा।
विज्ञापन

यह ट्रेन चंडीगढ़ से सुबह 11:20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे आएगी। रेवाड़ी में ये ट्रेन उदयपुर के लिए शाम 6 बजकर 5 मिनट और चंडीगढ़ के लिए सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर मिलेगी। ये जयपुर-अजमेर जैसे 23 स्टेशनों पर रुकेगी। चार सामान्य सहित 22 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उदयपुर-चंडीगढ़ के बीच खास कारोबारी लिंक नहीं है। कम लोग ही वहां आते-जाते हैं। हालांकि, गर्मी में चंडीगढ़ होकर शिमला-मनाली जाने वालों के लिए राहत संभव है। पर्यटन के लिहाज से काफी फायदा होगा।

ट्रेन के रूट में कोई धार्मिक सर्किट नहीं है। खाटूश्याम के लिए रिंगस, मथुरा आदि जगहों पर ठहराव दिया जाता तो यात्रीभार बढ़ सकता है। चंडीगढ़ के आगे अमृतसर, वैष्णोदेवी तक चलाएं तो भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed