{"_id":"66e9ea32e4aa8f431301688d","slug":"two-youths-injured-in-road-accident-rewari-news-c-198-1-rew1001-209473-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल
Wed, 18 Sep 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 18 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
बावल। आईटीआई टांकड़ी के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव सांपली निवासी इंद्रजीत ने बताया कि वह अपने भतीजे देवेंद्र के साथ बाइक से गांव टांकडी की तरफ जा रहा था। जब आईटीआई टांकड़ी के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक ने सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क के किनारे गिर गए और दोनों घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस के पहुंचने पर एंबुलेंस पहुंची। उसके बाद दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन