फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two youths died due to collision with heavy vehicle

Rewari News: भारी वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

Thu, 07 Dec 2023 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 07 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two youths died due to collision with heavy vehicle
कोसली। कस्बा कोसली में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से छव्वा से कस्बे की ओर आ रहे थे। इस दौरान दोनों लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े मिले थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोसली गांव निवासी सन्नी और उसकी रिश्तेदारी में आया हुआ गांव भाड़ावास निवासी चेतन देर रात एक बाइक पर छव्वा गांव से किसी काम को निपटाकर वापस कोसली गांव की तरफ आ रहे थे। छव्वा गांव से निकलते ही पीछे से उनकी बाइक को किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। वहीं आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। सड़क पर दोनों को लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ देख राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। डायल-112 के साथ कुछ पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों को तुरंत कोसली के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना रात में ही पुलिस ने दोनों के परिजनों को दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मृतकों में एक युवक कोसली गांव का सन्नी और दूसरा भाड़ावास गांव निवासी चेतन बताया गया है। हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed