{"_id":"6ac7e359efbd5cedbb0700c0","slug":"two-trains-to-be-cancelled-on-the-14th-routes-of-six-others-diverted-rewari-news-c-198-1-rew1001-246857-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो ट्रेनें 14 को रहेंगी रद्द, छह के मार्ग बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो ट्रेनें 14 को रहेंगी रद्द, छह के मार्ग बदले
Fri, 09 Oct 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के लोहारू-बीकानेर रेलखंड के समपार फाटक संख्या 124 पर आरयूबी निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 14 अक्तूबर को रेवाड़ी से संबंधित कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेवाड़ी-बीकानेर और बीकानेर-रेवाड़ी ट्रेन 14 अक्तूबर को रद रहेगी। सीकर-रेवाड़ी को लोहारू और रेवाड़ी-जोधपुर को रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से संचालित किया जाएगा।
इसके अलावा छह रेल सेवाओं का मार्ग परिवर्तित किया गया है। हिसार-दिल्ली को भिवानी-रेवाड़ी होकर चलाया जाएगा, जबकि दिल्ली-हिसार को रेवाड़ी-भिवानी होकर संचालित किया जाएगा। दिल्ली सराय-सीकर को रेवाड़ी-रींगस होकर और दिल्ली सराय-जोधपुर को रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली सराय-बीकानेर एक घंटे की देरी से चलेगी, जबकि बठिंडा-जयपुर रेलसेवा मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है। जनसंपर्क अधिकारियों ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए पहले से ट्रेनों की जानकारी लेने की अपील की है।