{"_id":"68a761dfa65822c1940fff42","slug":"two-smugglers-arrested-with-259-grams-of-smack-drugs-worth-rs-50-lakh-recovered-rewari-news-c-198-1-rew1001-224474-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 259 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे, 50 लाख की ड्रग्स बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 259 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे, 50 लाख की ड्रग्स बरामद
विज्ञापन
फोटो : 16पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस
भिवाड़ी(रेवाड़ी)। चौपानकी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 259 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों दिल्ली के बुराड़ी स्थित शंकरपुरा निवासी कमल (23) और कुलदीप (20) को गिरफ्तार किया गया है।
इस दौरान करीब 50 लाख रुपये कीमत की स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है। स्मैक भिवाड़ी में सप्लाई करने के लिए लाई गई थी। 259 ग्राम स्मैक से 1000 पुड़िया बनाकर भिवाड़ी में सप्लाई करने का प्लान था जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।
एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि 20 अगस्त की रात करीब 8:20 बजे अजमेरी गेट नाके पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के दौरान पुलिस ने एक काले रंग की स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों घबराए हुए थे और उन्होंने पुलिस के डर से भागने की बात कही। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति के पायजामे की जेब से स्मैक मिली।