फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two people fell on railway line from under-construction bypass flyover in Rewari

Rewari: रात को निर्माणाधीन बाईपास पर चढ़ गए बाइक सवार, फ्लाईओवर से नीचे रेलवे लाइन पर गिरे, दोनों की मौत

Tue, 06 Dec 2022 02:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Dec 2022 02:09 PM IST
सार

रेवाड़ी शहर के नई आबादी निवासी करीब 49 वर्षीय बहादुर और सोनीपत के खरखौदा निवासी करीब 45 वर्षीय सुंदर सोमवार रात बरेली रोड पर स्थित एक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। अंधेरे में दोनों फ्लाईओवर से नीचे गिर गए।

विज्ञापन
Two people fell on railway line from under-construction bypass flyover in Rewari
इसी निर्माणाधीन पुल से गिरे दोनों युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

रेवाड़ी के नारनौल रोड पर हरिनगर के पास निर्माणाधीन बाईपास के फ्लाईओवर से सोमवार रात को बाइक सहित दो लोग नीचे रेलवे लाइन पर गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेवाड़ी शहर के नई आबादी निवासी करीब 49 वर्षीय बहादुर और सोनीपत के खरखौदा निवासी करीब 45 वर्षीय सुंदर सोमवार रात बरेली रोड पर स्थित एक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। दोनों ही जिला में ही एक ईंट-भट्ठे पर नौकरी करते थे। बहादुर ईंटों की सप्लाई और सुंदर मजदूरी करता था। रात में लौटते समय वे बरेली रोड से निर्माणाधीन बाईपास पर चढ़ गए और सीधे चलते गए, जिससे यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन


इस बाईपास का काफी काम बचा हुआ है। नारनौल रोड पर स्थित रेलवे लाइन के पास फ्लाईओवर का आधा काम हो चुका है। जबकि रेलवे लाइन के ऊपर के हिस्से पर पुल बनना बाकी है। बहादुर व सुंदर को इसको लेकर जानकारी नहीं थी और वह सीधे बाईपास पर चलते गए। निर्माणाधीन फ्लाईओवर खत्म हो गया और दोनों बाइक सहित 30 फीट नीचे रेलवे लाइन पर आ गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने रेलवे लाइन के पास दोनों युवकों के शव पड़े देखे। पास में ही बाइक भी पड़ी हुई थी। आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजावाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नारनौल: सड़क हादसे में एक की मौत, मिस्त्री घायल
नारनौल के नेशनल हाईवे 148 बी पर स्थित गांव कांवी मोड़ के पास ट्राले ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर घायल को भर्ती कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अस मोहम्मद निवासी सहारनुपर, उत्तर प्रदेश पिकअप गाड़ी चलाता था। वह राजस्थान से अमरूद भरकर चंडीगढ़ ले जा रहा था। गांव कांवी के पास उसकी पिकअप खराब हो गई। इस दौरान वह किसी की बाइक लेकर नारनौल से सुबह लगभग दस बजे मिस्त्री लेने आया था। वह मिस्त्री लेकर वापस जा रहा था और लगभग अपनी पिकअप से मात्र 100 मीटर दूर था। कांवी मोड के पास स्थित पुल के पास पीछे से आ रहे ट्राले से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अस मोहम्मद की मौके पर मौत हो गई जबकि मिस्त्री हरिराम घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने घायल हरिराम को भर्ती कर लिया। वहीं मृतक को शवग्रह में रखवा दिया गया। मृतक के परिजन नहीं पहुंचने की वजह से अभी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed