फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two people died in separate accidents

अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

Mon, 28 Jun 2021 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two people died in separate accidents
रेवाड़ी। सोमवार को अलग- अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जहां शहर की सती कालोनी के निकट अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर दिल्ली रोड पर गांव जोनावास के निकट एक गाड़ी की टक्कर से राजस्थान निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम शहर के सरकुलर रोड स्थित सती कालोनी के मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। घायल को सड़क पर पड़ा देख लोगों ने उपचार के लिए उसे यहां के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। बाद में रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक ने लाल रंग की कमीज पहनी हुई है। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस भी पीजीआई पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को शनाख्त के लिए शवगृह में रखवाया है। शहर थाना पुलिस ने शहर के मोहल्ला गुडिया सराय निवासी हरीश पटेल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित गांव जोनावास के निकट एक तेज रफ्तार गाड़ी ने राजस्थान के जिला झुंझनू के गांव नावता निवासी मुकेश कुमार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी ट्रामा सेंटर पहुंची। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और रामपुरा निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed