{"_id":"68bb2a47b4ba50e692052f8f","slug":"two-murder-accused-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-225219-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 05 Sep 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 13पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस
कुंड। मारपीट कर गांव पाली निवासी हरिओम की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों गांव पाली निवासी विजय सिंह और गांव बवाना गुर्जर निवासी नरेंद्र उर्फ नरिया को गिरफ्तार किया है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार गांव पाली निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि 9 अगस्त की रात उनके चाचा हरिओम गांव बवाना गुर्जर में छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां गांव के विजय और बवाना गुर्जर निवासी नरेंद्र भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर हरिओम का दोनों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद विजय और नरेंद्र ने हरिओम के साथ मारपीट की।
अगले दिन 10 अगस्त को हरिओम अपने गांव के मंदिर के पास बेसुध हालत में मिसे। परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। इस मामले में थाना खोल में मारपीट का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इलाज के दौरान 4 सितंबर को हरिओम की घर पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।