{"_id":"6af20b6162a786d7d1071bfb","slug":"two-motorcycles-stolen-from-dharuhera-rewari-news-c-198-1-rew1001-248465-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा से दो मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बुलेट चोरी की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा से दो मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बुलेट चोरी की वारदात
Mon, 09 Nov 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की दो वारदात सामने आई हैं। पार्श्वनाथ कॉलोनी में किराए पर रहने वाले युवक की बुलेट मोटरसाइकिल दो अज्ञात युवक चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात पास की किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, गांव ततारपुर खालसा में घर के बाहर खड़ी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी हो गई। दोनों मामलों में शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से बाइक बरामद कराने की मांग की है।
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव सोहली निवासी राकेश ने बताया कि वह धारूहेड़ा की पार्श्वनाथ कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। उन्होंने काले रंग की बुलेट स्टैंडर्ड 350 सीसी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। 28 अक्तूबर की रात करीब 1:40 से 2 बजे के बीच दो युवक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए और उसकी बुलेट चोरी कर ले गए। घटना वारदात पास की किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
गांव ततारपुर खालसा निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात अपनी काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की और सोने चला गया। सुबह करीब 4:30 बजे उठा तो मोटरसाइकिल गायब मिली।