Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   4 grams of smack and 42 grams of sulfa, hidden inside a ball, were recovered in the jail.

Rewari News: जेल में गेंद में छिपाया गया 4 ग्राम स्मैक और 42 ग्राम सुल्फा बरामद

Mon, 09 Nov 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
4 grams of smack and 42 grams of sulfa, hidden inside a ball, were recovered in the jail.
रेवाड़ी। गांव फिदेड़ी स्थित जिला जेल में बाहर से फेंकी गई कॉस्को बॉल के अंदर संदिग्ध नशीला पदार्थ मिला है। जेल परिसर में गश्त कर रहे कैदी निगरान को ब्लॉक नंबर 4 और 5 के पीछे हल्के पीले रंग की गेंद पड़ी मिली। जांच करने पर उसके अंदर से 4 ग्राम स्मैक और 42 ग्राम सुल्फा बरामद किया गया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जेल उप अधीक्षक बीरेंद्र सिंह की शिकायत के अनुसार, 6 नवंबर को दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच कैदी निगरान बाबूलाल जेल परिसर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें ब्लॉक नंबर 4 और 5 के पीछे गेंद दिखाई दी।
विज्ञापन

जांच करने पर उसके अंदर सफेद पॉलिथीन में संदिग्ध पदार्थ और काले रंग की पांच छोटी गोलियां मिलीं। सूचना मिलने पर एएसआई पिंटू पुलिस टीम के साथ जिला जेल पहुंचे। जेल उप अधीक्षक ने लिखित शिकायत के साथ गेंद और उसमें मिले पदार्थ पुलिस को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उनके सामने इलेक्ट्रिक कांटे से पदार्थों का अलग-अलग वजन किया। पॉलिथीन सहित स्मैक जैसे पदार्थ का वजन 4 ग्राम और पांचों गोलियों का वजन 42 ग्राम मिला। पुलिस ने ई-साक्ष्य प्रक्रिया पूरी कर बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर अलग-अलग पार्सल तैयार कर सील कर दिए।

सदर थाना पुलिस ने बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी और 21ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गेंद जेल परिसर में किसने और कब फेंकी थी। बरामद पदार्थों की वास्तविक पहचान जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed