{"_id":"6ae8e0710e32d3e8960970e6","slug":"two-more-accused-arrested-in-rs-189-crore-digital-arrest-fraud-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-248156-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ की ठगी में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ की ठगी में दो और आरोपी गिरफ्तार
Tue, 03 Nov 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। सेक्टर-6 निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी और उसकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 89 लाख 28 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तराखंड के नैनीताल निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ दीपक और राजस्थान के जयपुर निवासी खुशीराम धाकड़ उर्फ राहुल है।
पुलिस इस मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम में से 4.73 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। अदालत में पेश करने के बाद खुशीराम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि देवेंद्र को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 22 अप्रैल को धारूहेड़ा सेक्टर-6 निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी राजपाल सिंह ने शिकायत दी थी कि 27 और 28 फरवरी को उनके पास अनजान नंबरों से फोन आए।
विज्ञापन
फोन करने वालों ने खुद को ट्राई (दूरसंचार नियामक) का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनकी सिम बंद होने वाली है और उनकी आईडी पर गलत तरीके से सिम कार्ड खरीदा गया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज होने और मोबाइल नंबर से अश्लील फोटो व वीडियो भेजे जाने की बात कहकर डराया गया।
इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताकर डिजिटल अरेस्ट होने की जानकारी दी। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचाने और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से निकलवाने का झांसा देकर बताए गए बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करने को कहा।
आरोपियों ने राजपाल और उसकी पत्नी को घर से बाहर नहीं निकलने और किसी से संपर्क नहीं करने की हिदायत दी। इस तरह 3 मार्च से 20 अप्रैल तक अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 89 लाख 28 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
फर्जी पुलिसकर्मी और जज दिखाकर डराया
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसके मोबाइल में एक एप डाउनलोड करवाया और उसके माध्यम से निगरानी रखी। एप पर ऑनलाइन पुलिसकर्मी, हथियार, अदालत और जज के दृश्य दिखाए गए। यहां तक कि फर्जी जज के माध्यम से संपत्ति का सत्यापन करने और उसे बेचकर 70 प्रतिशत रकम सरकारी खजाने में जमा कराने के निर्देश भी दिए गए। इससे दंपती भयभीत होकर आरोपियों के निर्देशों का पालन करता रहा।
एक ने खाते में मंगवाए नौ लाख रुपये
गिरफ्तार खुशीराम धाकड़ उर्फ राहुल ने साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। वहीं, देवेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ दीपक के बैंक खाते में ठगी की रकम में से नौ लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने दोनों को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले में पहले राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।