फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two-day training for census begins, DC gives instructions for transparency

Rewari News: जनगणना के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, डीसी ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

Fri, 06 Mar 2026 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two-day training for census begins, DC gives instructions for transparency
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते अधिका
रेवाड़ी। लघु सचिवालय में वीरवार को जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर प्रशिक्षकों ने चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों, पर्यवेक्षकों, चार्ज लिपिकों और तकनीकी सहायकों को जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं बल्कि शासन की नीतियों और विकास योजनाओं की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि जनगणना प्रबंधन और निगरानी के लिए पर्यवेक्षण प्रणाली पोर्टल का उपयोग किया जाएगा, जिससे कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नागरिकों को स्वयं विवरण भरने की सुविधा भी दी जाएगी। इसके तहत 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आमजन पोर्टल के माध्यम से अपना विवरण स्वयं अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसे निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना मुख्यालय हरियाणा से सतीश, मंडल समन्वयक गुरविंद्र और मास्टर ट्रेनर प्रो. सुनील ने अधिकारियों को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, डिजिटल उपकरणों के उपयोग और मकान सूचीकरण और आवास गणना संबंधी प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर जितेंद्र कुमार (सीटीएम), सचिन (डीआईओ), देवी दास (डीएसओ), अमित कुमार (जिला समन्वयक) सहित नायब तहसीलदार, नगर परिषद व नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed