फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ravana abducted Sita; Rama slew Bali.

Rewari News: रावण ने किया सीता का हरण, राम ने किया बाली का वध

Sat, 17 Oct 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ravana abducted Sita; Rama slew Bali.
मंचन के दौरान श्रीराम व बाली संवाद करते कलाकार। स्त्रोत: आयोजक
रेवाड़ी। रेलवे कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर रेलवे ड्राॅमेटिक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला में सीताहरण, बाली वध और जटायु प्रसंग का मंचन किया गया। रामलीला में रावण ने सीता माता का हरण किया जबकि श्रीराम ने बाली का वध किया।
विज्ञापन

रामलीला का शुभारंभ पं.मोहन लाल शर्मा के मंत्रोच्चारण के साथकिया। पार्षद डॉ. सत्यनारायण यादव और मनीष कुमार टिकानिया ने किया। रामलीला में दिखाया गया कि रावण का मामा मारीच हिरण का रूप धारण कर पंचवटी पहुंचता है। स्वर्ण मृग को देख सीता श्रीराम राम से उसे पकड़कर लाने का आग्रह करती हैं। श्रीराम हिरण के पीछे चले जाते हैं।
विज्ञापन

कुछ समय बाद सीता, लक्ष्मण को भी राम की सहायता के लिए भेज देती हैं। इसी अवसर का लाभ उठाकर रावण साधु का वेश धारण कर सीता का हरण कर लेता है। सीता को रावण के चंगुल से छुड़ाने के लिए जटायु महाराज प्रयास करते हैं, लेकिन रावण उनके पंख काट देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचवटी लौटने पर राम और लक्ष्मण को सीता नहीं मिलतीं। दोनों व्याकुल होकर उनकी तलाश में निकल पड़ते हैं। रास्ते में घायल जटायु उन्हें सीता हरण की पूरी घटना बताते हैं और भगवान राम की गोद में अपने प्राण त्याग देते हैं।
इसके बाद भगवान राम की शबरी से भेंट का प्रसंग दिखाया गया। शबरी वर्षों से राम के आने की प्रतीक्षा कर रही होती हैं। वह प्रेमपूर्वक उन्हें बेर खिलाती हैं और किष्किंधा पर्वत पर जाकर सुग्रीव से मिलने का आग्रह करती हैं। वहां राम की मुलाकात सुग्रीव, जामवंत, नल-नील और हनुमान से होती है। सुग्रीव उन्हें बाली के कारण झेल रहे कष्टों की कहानी सुनाते हैं।

भगवान राम सुग्रीव की सहायता करते हुए बाली से युद्ध के लिए भेजते हैं और पेड़ की आड़ से बाली का वध करते हैं। प्रसंग में बताया गया कि बाली को ब्रह्मा से वरदान प्राप्त था कि सामने से युद्ध करने वाले की आधी शक्ति उसमें समा जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed