{"_id":"6ad273f585e8e0db9e0b2107","slug":"trials-for-the-state-level-wrestling-competition-to-be-held-in-bawal-on-the-18th-rewari-news-c-198-1-rew1001-247279-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बावल में ट्रायल 18 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बावल में ट्रायल 18 को
Sat, 17 Oct 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय कुश्ती अखाड़ा, कुमार और केसरी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंडर-17, अंडर-20 और सीनियर आयु वर्ग के पहलवान फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में भाग लेंगे। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन करने के लिए 18 अक्तूबर को बावल के खेल स्टेडियम में ट्रायल कराए जाएंगे।
जिला खेल अधिकारी मनोज के अनुसार ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का वजन सुबह आठ से नौ बजे तक लिया जाएगा। खिलाड़ियों को मूल आधार कार्ड व उसकी प्रति, जन्म प्रमाणपत्र व उसकी प्रति, रिहायशी प्रमाणपत्र व उसकी प्रति तथा एक फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में 57 से 125 किलोग्राम तक और ग्रीको रोमन में 55 से 130 किलोग्राम तक के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले होंगे। महिला कुश्ती में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा कुमार पुरुष फ्री स्टाइल में 62 से 74 किलोग्राम, हरियाणा कुमारी महिला वर्ग में 62 किलोग्राम से कम, हरियाणा केसरी पुरुष फ्री स्टाइल में 74 किलोग्राम से अधिक और महिला वर्ग में 62 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में मुकाबले होंगे।
ग्रीको रोमन में हरियाणा कुमार पुरुष वर्ग 77 किलोग्राम से कम तथा हरियाणा केसरी 77 से 130 किलोग्राम तक होगा। मिट्टी के दंगल में हरियाणा केसरी पुरुष वर्ग 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में होगा।
विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सामान्य भार वर्गों के स्वर्ण पदक विजेता को 21 हजार, रजत पदक विजेता को 11 हजार और दोनों कांस्य पदक विजेताओं को 5100-5100 रुपये दिए जाएंगे। हरियाणा कुमार और कुमारी वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता को एक लाख, रजत विजेता को 51 हजार और कांस्य पदक विजेता को 31 हजार रुपये मिलेंगे। हरियाणा केसरी और ग्रीको रोमन केसरी वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता को 1.51 लाख, रजत विजेता को एक लाख और कांस्य पदक विजेता को 51 हजार रुपये देने का प्रावधान है।