फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two day cultural festival concludes

Rewari News: दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का हुआ समापन

Wed, 11 Sep 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 11 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two day cultural festival concludes
फोटो: 20रेवाड़ी। जिला में स्वीप गतिविधि के तहत आयोजित कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता की शपथ ली
रेवाड़ी। स्वीप गतिविधियों के तहत बुधवार को गांव कंवाली स्थित शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव मतदाता जागरूकता को समर्पित रहा। मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता गीत तथा मतदान शपथ मुख्य आकर्षण रहे। जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में 5 अक्तूबर को बढ़चढ़कर मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र का आधार है। प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि सांस्कृतिक उत्सव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मुख्यमंच से प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों में वरिष्ठ रंगकर्मी सतीश मस्तान द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक ने मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य अनिल यादव की देखरेख में जागरूकता पर केंद्रित रोचक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की सेवानिवृत्ति संयुक्त निदेशक संगीता यादव ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को गांव-गांव तथा घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed