{"_id":"6261a2b55fbdce0346274021","slug":"two-cases-found-again-after-four-days-rewari-news-rtk64452369","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद फिर मिले दो केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद फिर मिले दो केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। चार दिन बाद फिर वीरवार को नाहड़ और गुरावड़ा से एक-एक मामला सामने आया है। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मामले तीन हो गए। कोरोना संक्रमण के मामले आने से प्रशासन एक बार फिर अलर्ट हो गया है। 15 और 17 अप्रैल को भी एक-एक संक्रमण का मामला सामने आया था। इसमें से एक व्यक्ति स्वस्थ हो चुका है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जुकाम होने पर दो लोगों ने सैंपल दिया था। इसमें दोनों लोग संक्रमित मिले हैं। 14 वर्षीय बेटी ने प्रथम डोज का तथा 23 वर्षीय महिला ने दोनों डोज का टीका लगवाया है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद दोनों स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में घर पर एकांतवास में हैं। अधिकारियों के अनुसार दोनों अभी स्वस्थ हैं।
--------
कोट
कोविड संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। एहतियात बरतने की जरूरत है। दो गज की दूरी का पालन करें, भीड़ में जाने से बचें। संतुलित खानपान पर ध्यान देंगे तो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होगा। इसके अलावा निर्धारित समय पर कोरोना से बचाव का टीका जरूर लगवाएं। इससे कोरोना संक्रमण होने के बावजूद ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
- डॉ. विजय प्रकाश, कोविड नोडल अधिकारी