फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two brothers riding a bike injured in collision with Bolero

Rewari News: बोलेरो की टक्कर सेे बाइक सवार दो भाई घायल

Tue, 26 Nov 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 26 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two brothers riding a bike injured in collision with Bolero
कोसली। गांव बेरली खुर्द के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव मुसेपुर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि बीते दिन वह अपने भाई राजेश के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए दिल्ली जाने के लिए रेवाड़ी जा रहे थे। बाइक नवीन चला रहा था। गांव बेरली खुर्द के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से एक बोलेरो चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जाटूसाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed