{"_id":"65e8be36d50f27a2c1029c59","slug":"two-arrested-with-11-kg-of-illegal-drugs-rewari-news-c-198-1-rew1001-201715-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 1.1 किलो अवैध नशीले पदार्थ समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 1.1 किलो अवैध नशीले पदार्थ समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
कोसली। कोसली थाना पुलिस ने नशा तस्करों पर लगातार प्रहार करते हुए अवैध नशीला पदार्थ सुल्फा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला जींद के गांव नगूरा निवासी रजत व कैलाश दलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ सुल्फा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
देह व्यापार के मामले में एक और आरोपी काबू
रेवाड़ी। महिला थाना पुलिस ने स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार कराने के मामले में एक और आरोपी संचालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी आरोपी की पहचान जिला के गांव जीवड़ा एवं हाल हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-4 रेवाड़ी निवासी अनूप सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी अनिल कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।