फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two arrested for extorting money by holding car owner and passengers hostage

Rewari News: गाड़ी मालिक व सवारियों को बंधक बनाकर पैसे वसूलने के दो काबू

Thu, 17 Apr 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 17 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for extorting money by holding car owner and passengers hostage
बावल। गाड़ी मालिक सहित सवारियों को बंधक बनाकर जबरन पैसे वसूलने के मामले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव प्राणपुरा निवासी गब्बर व गांव गंगायचा जाट निवासी मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी गब्बर के खिलाफ थाना बावल, राजस्थान के थाना खैरथल व मुंडावर में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, छेड़खानी व आर्म्स एक्ट के 10 मामले दर्ज हैं। यूपी के जिला फरुखाबाद के गांव नंगला टीकुरा निवासी रणजीत सिंह ने शिकायत बताया था कि वह अपनी कार से चालक पुष्पेंद्र के साथ यूपी से सवारी लेकर बुकिंग पर खाटूश्याम गए थे। गाड़ी की बुकिंग यूपी निवासी सुधीर कुमार, अवनीष, जगदीश, जानेश व पूजा ने की थी। 13 अप्रैल को खाटू श्याम से लौटते समय चालक ने शराब पी ली थी। इसके चलते उन्होंने जयसिंहपुर खेडा बॉर्डर के पास गाड़ी साइड में रोक ली थी।
विज्ञापन

इस दौरान पीछे से आई एक कार से पांच लड़के उतरे, जिन्होंने कुछ देर बात करने के बाद चालक पुष्पेंद्र से गाड़ी की चाबी ले ली और उन्हें थाने में चलने के लिए कहा। उनकी गाड़ी को एक गब्बर नाम का व्यक्ति चलाने लगा, जिसमें सुधीर, पूजा, जानेष व अवनीष बैठ थे। गब्बर के चार साथियों ने उसे, चालक पुष्पेंद्र व जगदीश को अपनी गाड़ी में बिठा लिया। सभी उन्हें दिल्ली की तरफ लेकर चल दिए। इस दौरान उनकी गाड़ी में सीएनजी खत्म हो गई। फ्लाईओवर के पास पंप पर सीएनजी डलवाते समय अवनीष व पूजा उतर गए। आरोपी गब्बर ने सुधीर को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाए रखा। अवनीष व पूजा दोबारा गाड़ी में नहीं बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन फोन-पे से 11 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए : रणजीत सिंह ने बताया कि सभी आरोपी उन्हें धमकाकर गाड़ी में घुमाते रहे। इसके बाद आरोपियों ने धमकाते हुए जबरन उनके फोन-पे से करीब 11 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद उन्हें गाड़ी से उतारकर धमकाकर भगा दिया। आरोपी गब्बर, सुधीर को गाड़ी सहित फ्लाईओवर के पास छोड़कर चला गया। इस मामले में बावल पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने दो आरोपी गब्बर व मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed