{"_id":"6acd1f55111085961904de00","slug":"two-arrested-for-assaulting-a-halwai-and-snatching-his-bike-rewari-news-c-198-1-sroh1010-247041-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हलवाई से मारपीट कर बाइक छीनने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हलवाई से मारपीट कर बाइक छीनने के मामले में दो गिरफ्तार
Mon, 12 Oct 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हलवाई से मारपीट कर बाइक छीनने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों झज्जर के गांव डीघल निवासी सौरभ और गौरव को गिरफ्तार किया है।
एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया कि मूल रूप से यूपी के आगरा के मोतीपुरा निवासी रमाकांत ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह गांव तुुर्कियावास में हलवाई का काम करते हैं। 23 सितंबर की रात वह करीब पौने 10 बजे वह गांव डाडावास से काम करके बाइक से लौट रहे थे।
रात करीब 11 बजे जब वह गांव जाट जाटी से निकलकर गोकुलपुर के पास पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक को हल्की टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद गाड़ी से चार लोग उतरे और उसके गले पर तलवार लगाकर डराया-धमकाया।
आरोपियों ने उनकी बाइक, मोबाइल फोन और जेब में रखे 3 हजार रुपये छीन लिए और मौके से भाग गए। घर पहुंचकर तुरंत डायल 112 पर कॉल की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित की छीनी गई बाइक, वारदात में प्रयुक्त ब्रेज़ा गाड़ी और वारदात में इस्तेमाल की गई एक तलवार बरामद कर ली है। वारदात में शामिल अन्य साथियों के बारे में भी सुराग लगाए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।