फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Showroom owner and employees were taken hostage and looted in Rewari 

रेवाड़ी: शोरूम मालिक और कर्मचारियों को बंधक बना ढाई लाख लूटे, तीन बदमाशों ने फायरिंग कर मचाई दहशत

Fri, 12 Nov 2021 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 12 Nov 2021 11:39 PM IST
सार

रेवाड़ी में बेखौफ बदमाश फायरिंग कर लूटपाट को अंजाम दे गए। तीन बदमाशों ने ढाई लाख रुपये कैश, सोने की चेन व तीन अंगूठियां लूटीं। फायरिंग से दहशत मच गई। वारदात रात के समय गांव महेश्वरी स्थित फर्नीचर शोरूम में की गई। यही नहीं, बदमाशों ने मालिक और कर्मचारियों को बंधक बनाकर हमला भी किया।

विज्ञापन
Showroom owner and employees were taken hostage and looted in Rewari 
धारूहेड़ा में घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा के गांव महेश्वरी स्थित अग्रवाल फर्नीचर शोरूम में रात नौ बजे तीन बदमाशों ने दुकान मालिक और कर्मचारियों को बंधकर बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने शोरूम में घुसते ही तीन राउंड हवाई फायर किए और पिस्तौल का बट मारकर शोरूम मालिक और कर्मचारियों को घायल कर दिया। बदमाशों ने शोरूम से ढाई लाख रुपये और सोने की चेन, तीन अंगूठी और घड़ी लूट ली। वारदात कर तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-यमुनानगर: चाकू दिखाकर महिला से किया दुष्कर्म, चाय पीने के बहाने घर में घुसा था आरोपी
विज्ञापन


धारूहेड़ा के व्यापारियों ने पुलिस को बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। राजस्थान के भिवाड़ी जिले की कृष वाटिका सोसायटी निवासी मुकेश कुमार का गांव महेश्वरी में अग्रवाल फर्नीचर के नाम से शोरूम है। बुधवार रात करीब नौ बजे वह अपने शोरूम पर थे। शोरूम कर्मचारी दिन की बिक्री और खर्च का हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक वहां पर आए। एक युवक बाहर मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा, जबकि दो युवक उतर कर शोरूम में आ गए। दोनों युवकों ने पिस्तौल ले रखी थी। एक बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आते ही शुरू की फायरिंग
आते ही एक बदमाश ने फायरिंग की तो दूसरे ने गोली मारने की धमकी देकर शोरूम के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने दो राउंड और फायरिंग की। एक बदमाश ने मुकेश अग्रवाल की कनपटी पर पिस्तौल का बट मारकर उन्हें घायल कर दिया और उनसे करीब ढाई लाख रुपये, एक सोने की चेन, हाथ की घड़ी और तीन अंगूठियां लूट लीं। बदमाशों ने शोरूम के कर्मचारी रिंकू और अभिषेक पर भी बट से हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, बदमाश शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल ले गए। 

ये भी पढ़ें-हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी हावी: जनजागरण अभियान के पर्यवेक्षक नियुक्त, हुड्डा खेमे के नेताओं को नहीं मिली जगह


उनका लैपटॉप भी तोड़ दिया। बदमाशों के जाने के बाद मुकेश ने वारदात की सूचना पुलिस को दी और घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह भी सेक्टर-6 थाना एसएचओ सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

व्यापारियों में रोष
वीरवार की रात में फर्नीचर व्यवसायी से लूट की वारदात से स्थानीय व्यापारियों में रोष है। शुक्रवार को महेश्वरी स्थित फर्नीचर शोरूम पर पहुंचे स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस के समक्ष भी अपना रोष प्रकट करते हुए बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। शुक्रवार को डीएसपी मोहम्मद जमाल और बावल डीएसपी राजेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने शीघ्र बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने पुलिस को बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा में आए दिन वारदात हो रही है, जिससे व्यापारियों में रोष है। यदि एक सप्ताह में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 94.94 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 83.75 रुपये बिक रहा डीजल

जिले में कई बड़ी वारदात हो चुकीं
जिले में एक माह में कई वारदात हो चुकी हैं। गत दिनों शहर के अनाज मंडी रोड पर बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मचारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, 6 अक्तूबर को धारूहेड़ा में एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में 6 लाख रुपये की लूट हुई थी। इसके कुछ दिन बाद एक व्यापारी को लूटा गया था। अब फर्नीचर हाउस पर लूट की वारदात हुई है।

ये भी पढ़ें-चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा के माननीयों पर लंबित आपराधिक मामलों के निपटारे के प्रयास से हाईकोर्ट नाराज

पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की सीसीटीवी फुटेज को लिया है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
-मोहम्मद जमाल, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed