{"_id":"674dfc8cb828db3a5b0ccfcb","slug":"two-accused-of-cheating-in-the-name-of-renting-a-house-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-212274-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मकान किराये पर लेने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मकान किराये पर लेने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। पुलिस ने फर्जी फोन कॉल के जरिए मकान किराये पर लेने के नाम पर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला सिरोही के गांव जनापुर निवासी गिरीश कुमार रावल व गांव कोटल निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दरअसल, विजय नगर निवासी आजाद सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास गत 17 सितंबर को ओएलएक्स के माध्यम से मकान किराये पर लेने के लिए एक व्यक्ति ने फोन किया था। खुद को आर्मी का जेसीओ बताते हुए उसने कहा कि उसका तबादला जम्मू से रेवाड़ी हो गया है। उसे रेवाड़ी में मकान किराये पर चाहिए। बातचीत के बाद वह मकान किराये पर देने के लिए सहमत हो गया।
कॉल करने वाले ने अपना आधार कार्ड भी उसके पास भेज दिया। उसने बताया कि वह एडवांस एचआरए के लिए आवेदन कर चुका है, जो उसके यूपीआई नंबरों पर आ जाएगा। 20 सितंबर को उसने कहा कि उसका खाता विभाग से है, इसलिए गूगल पे जरिए उसके बताए नंबर पर 30 हजार रुपये फीड करे, क्योंकि यह उनके सिस्टम की जरूरत है। इसके बाद उसके खाते से 30 हजार रुपये कट गए। आरोपी ने उसने कहा कि वह रुपये वापस ट्रांसफर कर देगा।
विज्ञापन
इसके बाद उसने तीन और ट्रांजैक्शन की तो उसके खाते से कुल 1 लाख 28 हजार 767 रुपये कट गए। पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। अब जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।