{"_id":"64e113fb27d1b4571309bd67","slug":"two-accused-arrested-for-robbing-engineer-by-taking-lift-in-car-rewari-news-c-198-1-rew1001-3600-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: इंजीनियर से कार में लिफ्ट लेकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: इंजीनियर से कार में लिफ्ट लेकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 20 Aug 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। एक जुलाई को एक कंपनी के इंजीनियर को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने के मामले में डीएसपी संजीव बल्हारा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान थाना खोल के गांव गोठड़ा टप्पा खोरी निवासी भूपेंद्र कुमार उर्फ शंकर और गांव मसीत निवासी महेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
डीएसपी संजीव बल्हारा ने शनिवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि शहर की परशुराम कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने 2 जुलाई को मॉडल टाउन थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि 1 जुलाई की रात को वह कंपनी से अपने घर लौट रहा था।
देर रात हुड्डा बाईपास चौक पार करने के बाद जब वह कंटेनर डिपो के समीप पहुंचा तो तीन युवकों ने उनसे कार में लिफ्ट मांगी और जब उसने गाड़ी रोकी तो तीनों युवक गाड़ी में बैठ गए। इनमें से एक युवक ने उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। तीनों युवक उसे झज्जर रोड बाईपास पर गोकलगढ़ के निकट सुनसान जगह पर छोड़कर उसकी कार, लैपटॉप, मोबाइल फोन व पर्स को लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
थाना माडल टाउन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। डीएसपी की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी में शामिल अपराध शाखा-II धारूहेड़ा की टीम ने शुक्रवार को दो आरोपी गांव गोठड़ा टप्पा खोरी निवासी भूपेंद्र कुमार उर्फ शंकर व गांव मसीत निवासी महेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को पेश अदालत कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया है। मामले में पुलिस द्वारा अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।