फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested for kidnapping and assaulting a company employee in the bus

बस में कंपनी कर्मचारी का अपहरण कर मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for kidnapping and assaulting a company employee in the bus
रेवाड़ी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने जौनावास गांव के बस स्टैंड से कंपनी कर्मचारी का बस से अपहरण करके ले जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव सहारनवास निवासी विनय और जैन सभा निवासी योगेंद्र उर्फ सोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण के अनुसार शहर के रामगढ़ रोड स्थित जैन सभा निवासी विशाल ने बताया कि वह गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता है। 9 जुलाई की शाम को कंपनी से ड्यूटी करने के बाद धारूहेड़ा से रेवाड़ी आने वाली एक प्राइवेट बस में बैठकर घर आ रहा था। बस जब जौनावास बस स्टैंड पर पहुंची तभी बस के सामने एक इनोवा गाड़ी आकर रुकी और उसमें सवार चार युवक उतरकर बस में चढ़ गए। चारों युवकों ने उसको बस से जबरदस्तीे उतार कर अपनी गाड़ी में डाल लिया। इसमें चारों आरोपियों को उन्होंने पहचान लिया जो कि योगेश, योगेंद्र, विनय और सचिन थे। इसके बाद आरोपी गाड़ी को हाइवे से होते हुए कोट कासिम से भी आगे ले गए और वहां पर नीचे उतारकर उसे रॉड, डंडे और पत्थरों से जमकर मारपीट की। पीड़ित ने पिछले साल अपने साथियों के साथ मिलकर योगेश और सोनू से मारपीट की थी जिस कारण आरोपियों ने उसका अपहरण किया। इसी बीच आरोपियों के पीछे पुलिस लग गई तो आरोपी कोट कासिम से गढ़ी बोलनी की तरफ आ रहे थे तभी पुलिस ने इन्हें घेर लिया और दो आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। वहीं पुलिस ने पीड़ित को मुक्त कराकर ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed