फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested for cyber fraud of Rs 3.40 lakh in the name of online task

Rewari News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर 3.40 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cyber fraud of Rs 3.40 lakh in the name of online task
आरोपी, मुकेश कुमार व मनीराम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने लालच देकर 3.40 लाख साइबर ठगी मामले में राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव जेजुसर निवासी मुकेश कुमार व मनीराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गांव करावरा मानकपुर निवासी सचिन कुमार ने बताया था कि 10 मई को व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। ऑनलाइन टास्क से पैसा कमाने का लालच दिया गया।। उसे एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। शुरूआत में उसे प्रीपेड टास्क करने पर कमीशन देने का लालच दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद वह आरोपियों के चंगुल में फंसता चला गया। कई ट्रांजेक्शन के जरिए उसने करीब 3 लाख 40 हजार रुपये उनके अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके जिला महेंद्रगढ़ के गांव निजामपुर निवासी अजीत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अजीत के खाते में ठगी के 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकेश कुमार व मनीराम को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुकेश कुमार के खाते में 95 हजार रुपये गए थे जबकि आरोपी मनीराम ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed