फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Truck hits scooter, seven month pregnant woman, husband and son die

Rewari News: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, सात माह की गर्भवती समेत पति और बेटे की मौत

Wed, 16 Jul 2025 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Truck hits scooter, seven month pregnant woman, husband and son die
फोटो : 1मृतक राखी, बीच में बेटा चत्रा साथ में पति अमित। स्रोत: परिवार
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव आसलवास के समीप सीमेंट से लदे अनियंत्रित ट्रक ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी और सात साल के बेटे की मौत हो गई। मृतक महिला 7 माह की गर्भवती थी। दस साल का बेटा अकंद हादसे के वक्त दिल्ली स्थित घर पर था।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान दिल्ली के ख्याला थाना क्षेत्र में पड़ने वाले रघुवीर नगर के टीसी कैंप स्थित डी 397 में रहने वाले 35 वर्षीय अमित, उसकी पत्नी 30 वर्षीय राखी व सात साल के बेटे चत्रा के रूप में हुई है। ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते दिल्ली की तरफ जा रहे स्कूटी चालक से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है। वह मौके से भाग गया। स्टेयरिंग फेल की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

अमित किसी काम से बावल आए थे। बुधवार की रात ढाई बजे वह स्कूटी से वापस दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान गांव आसलवास में पेट्रोल पंप के सामने अचानक एक अनियंत्रित ट्रक गलत दिशा से आया और उनकी स्कूटी को टक्कर मारते हुए सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। स्कूटी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा ट्रक की टक्कर की वजह से हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। -शिव दर्शन, प्रभारी, थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed