फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trolla and car collide, both vehicles caught fire, seven scorched

ट्रॉला और कार की टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग, सात झुलसे

Sat, 16 Jul 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Trolla and car collide, both vehicles caught fire, seven scorched
ट्राला व कार की टक्कर में जले दोनों वाहन। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 पर गांव पीथड़ावास के निकट वीरवार की रात एक कार व ट्रॉला के बीच टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों ही गाड़ियों में आग लग गई। आग में कार में सवार पांच व ट्रॉला सवार दो लोग झुलस गए। हादसे में घायलों को रोहतक के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। रामपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हाईवे पर वीरवार की रात एक कार नारनौल से रेवाड़ी की तरफ आ रही थी। गांव पीथड़ावास के निकट हाईवे पर ट्रैफिक वन-वे किया हुआ है। पीथड़ावास के पास वन-वे पर रेवाड़ी की तरफ से जा रहे ट्रॉला की कार से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने मामले की सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी और गाड़ी सवार पांच लोगों व ट्रॉला चालक व उसके साथ मौजूद व्यक्ति को बाहर निकाला। हादसे में कार में पांच लोग व ट्रॉला में सवार दो लोग झुलस गए। सभी को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में रोहतक के पीजीआई में भेज दिया गया।
विज्ञापन

--------
कार सवार राजस्थान के खेतड़ी के रहने वाले
हादसे में राजस्थान के खेतड़ी निवासी राजेश, हीरा लाल, राजेश, शीशराम व राजेंद्र और ट्रॉला में सवार नूंह के गांव दुलावत निवासी मगरू व नयूम शामिल हैं। सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर से रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों वाहन जल चुके थे। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। आग बुझाने के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
अधिकारी का वर्जन:
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे में कुल 7 लोग झुलसे हैं। सभी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मैकेनिक को गाड़ियां दिखाई जाएगी तभी आग लगने का पता चल पाएगा। दोनों वाहन चालकों की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- रण सिंह, थाना प्रभारी, रामपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed