{"_id":"6429c4254c1b3eb836070081","slug":"trola-robbery-case-solved-three-accused-arrested-rewari-news-c-17-1-111706-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्रॉला लूट की वारदात सुलझी, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्रॉला लूट की वारदात सुलझी, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sun, 02 Apr 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईए) की टीम ने 18 मार्च की रात रोहड़ाई के समीप चालक का अपहरण करने के बाद ट्रॉला लूटने की वारदात सुलझा दी है। सीआईए ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रॉला बरामद किया है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि झज्जर अनाजमंडी निवासी सुरेंद्र ने 19 मार्च को थाना रोहड़ाई पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पास 10 टायर का टॉला है, जिस पर यूपी के सलीमपुर निवासी मोहित उर्फ दानवील चालक है। मोहित ट्रॉला लेकर रात को रोड़ी लाने के लिए निकला था। रोहड़ाई के निकट होटल पर खाना खाने के बाद वह ट्रॉला सड़क के किनारे लगाकर सो गया। इसके बाद कुछ बदमाशों ने ट्रॉले की केबिन में घुसकर उसे बंधक बना लिया और बुड़ौली के पास चालक को पेड़ से बांधकर ट्रॉला लेकर फरार हो गए।
एसपी राजेश कुमार ने मामले की जांच सीआईए प्रभारी सुमेर सिंह को सौंपी थी। सीआईए ने अब चरखी दादरी के बड़ेसरा निवासी प्रवेश, झज्जर के फतेहपुरी निवासी गौतम और भिवानी के हनुमान गेट निवासी सोनू को गिरफ्तार करने के बाद ट्रॉला बरामद कर लिया है। तीनों आरोपी अपराध की दुनिया के नए खिलाड़ी हैं। इससे पहले उन्होंने किसी वारदात को अंजाम नहीं दिया था। सीआईए प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने के लिए उन्हें रिमांड पर लिया गया है।