फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trials for sports nurseries begin today, a chance for athletes

Rewari News: खेल नर्सरियों के लिए ट्रायल आज से, खिलाड़ियों के लिए मौका

Fri, 27 Mar 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Trials for sports nurseries begin today, a chance for athletes
दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम। संवाद
रेवाड़ी। खेल विभाग की तरफ से 1 अप्रैल से खेल नर्सरियां शुरू की जाएंगी। इसके लिए जिले के विभिन्न खेल केंद्रों पर 28 मार्च से ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। सबसे अधिक ट्रायल राव तुलाराम स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन

29 मार्च को सुबह 9 बजे फुटबॉल (लड़के व लड़कियां) के ट्रायल होंगे जबकि 30 मार्च को शाम 3 बजे वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, जूडो और तलवारबाजी के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम बावल में 30 मार्च को सुबह 9 बजे एथलेटिक्स और शाम 4 बजे फुटबॉल और खो-खो के ट्रायल होंगे। खेल स्टेडियम कंवाली में 30 मार्च को हॉकी (लड़के) के ट्रायल लिए जाएंगे। वहीं खेल स्टेडियम सुरहेली में 29 मार्च को शाम 4 बजे कुश्ती के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य केंद्रों में खेल स्टेडियम नेहरूगढ़ में 30 मार्च को वॉलीबॉल, राजीव गांधी खेल परिसर कोसली में 28 मार्च को बॉक्सिंग, राजीव गांधी खेल परिसर गुरावड़ा में 30 मार्च को हैंडबॉल, राजीव गांधी खेल परिसर मनेठी में 30 मार्च को एथलेटिक्स, राजीव गांधी खेल परिसर धारूहेड़ा में वॉलीबॉल और राजीव गांधी खेल परिसर पांचौर में वुशू के ट्रायल होंगे।
खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक खाता विवरण की प्रतियां अवश्य लेकर आएं। कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी ममता देवी ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

विभाग का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचानकर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। खिलाड़ियों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed